आई ऍफ़ एस में चयन होने के पश्चात गीदम आगमन पर प्रीति यादव का विधायक चैतराम अटामी ने किया भव्य स्वागत।

जितेंद्र कुमार गुप्ता
रिपोर्ट

दंतेवाड़ा : गीदम निवासी बालमुकुंद यादव(सब इंस्पेक्टर कृषि उपज मंडी) एवं मुराती यादव की सुपत्री प्रीति यादव ने यूपीएससी द्वारा आयोजित वन सेवा परीक्षा में 63वां स्थान प्राप्त किया, प्रीति यादव का आगमन जब आज गीदम में हुआ तो विधायक चैतराम अटामी ने बस्तर के पारम्परिक ढोल नृत्य एवं आतिशबाजी के साथ अपने समर्थको के संग पहुंचकर नगर पंचायत गीदम के सामने पुष्पमाला भेंट कर भव्य स्वागत किया | विधायक चैतराम अटामी ने कहा की प्रीति यादव ने दंतेवाड़ा जिले का नाम रौशन किया है
एवं जिलेवासियों को गौरान्वित होने का अवसर दिया है। विधायक चैतराम अटामी ने कहा की प्रीति यादव ने एक साधारण परिवार से होने के बाद भी कड़ी मेहनत कर जो सफलता हासिल की है उसके लिए में पूरे यादव परिवार को बधाई देता हु ये परिवार समेत पूरे दंतेवाड़ा जिले के लिए गौरव की बात है ,दंतेवाड़ा जैसे संवेदनशील जिले से भी पढ़ कर आप सफलता हासिल कर सकते है अगर आप में जज्बा हो,सहनशीलता हो,लग्न हो तो आप जो सोचे वो हासिल कर सकते है इसका उदाहरण दंतेवाड़ा जिले की बेटी प्रीति यादव ने पेश किया है | इस दौरान भारी संख्या में नगरवासी भी उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *