लोकसभा निर्वाचन-2024,सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ने दी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतगणना तैयारी जानकारी।

सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ने दी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतगणना तैयारी जानकारी।
मंगलवार 04 जून 2024 को होगी मतगणना।

जितेन्द्र कुमार गुप्ता
रिपोर्ट

दंतेवाड़ा, 28 मई 2024। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्री जयंत नाहटा ने कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में आयोजित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों और अभ्यर्थियों की बैठक में मतगणना तैयारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतगणना संबंधी सभी आवश्यक तैयारी पूरी हो गयी है। मतगणना डाइट परिसर में होगी। मंगलवार 04 जून को प्रातः 6 बजे आर्ब्जवर और अभ्यर्थियों के समक्ष स्ट्रांग रूम खोली जायेगी। मतगणना कक्ष में मोबाईल, स्मार्ट वॉच एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर होगा प्रतिबंध। मतगणना केन्द्र में अभ्यर्थियों के निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना अभिकर्ता, मीडिया प्रतिनिधियों को जारी प्रवेश प्राधिकार पत्र के आधार पर ही प्रवेश दिया जायेगा। मतगणना केन्द्र के मुख्य द्वारा से मतगणना केन्द्र तक सभी को पैदल आना होगा। वाहनों की पार्किंग हेतु निर्धारित स्थान पर वाहन रखना होगा। मतगणना केन्द्र परिसर में मीडिया सेंटर स्थापित किया गया है। जिसमें मीडिया प्रतिनिधियों के लिए बैठने सहित कम्प्यूटर, इंटरनेट, टेलीविजन इत्यादि व्यवस्था की गयी है। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। मतगणना के लिए हरेक टेबल में गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक और माइक्रो आर्ब्जवर नियुक्त किये गये हैं। इस दौरान अभ्यर्थियों के मतगणना अभिकर्ता रहेंगे। मतगणना कक्ष में अभ्यर्थी या उनके निर्वाचन अभिकर्ता एक समय में कोई एक ही उपस्थित रह सकते हैं। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों और अभ्यर्थियों से मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से निष्पादित करने हेतु सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। इस दौरान बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिषेक तिवारी, इलेक्शन सुपरवाइजर श्री अजय नायक सहित निर्वाचन दायित्व से जुडे़ अधिकारी तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि और अभ्यर्थी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *