लाइवलीहुड कॉलेज में रोजगार मेला का शुभारंभअधिक से अधिक युवा रोजगार मेला का लाभ उठाकर स्वरोजगारी बने- चैतराम अटामी

जितेंद्र कुमार गुप्ता
रिपोर्ट

दन्तेवाड़ा: 11 जून 2024। विधायक श्री चैतराम अटामी ने लाइवलीहुड कॉलेज में चल रहे रोजगार मेला में आए युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब आने वाले समय पर सभी ब्लॉक मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय में जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर रोजगार मेला शिविर भी लगाया जाएगा। जिससे अधिक से अधिक युवाओं को प्लेसमेंट के जरिये रोजगार मिल सकें। उसके साथी सरकार की मंशा है कि ऐसा रोजगार मेला का भी आयोजन लगातार जिले में किया जाना चाहिए ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि यह एक सुनहरा अवसर है और इस अवसर के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। इस रोजगार मेला का लाभ उठा कर युवाओं अपने भविष्य गढ़ सकते है। इसके साथ ही अंत में विधायक श्री अटामी के द्वारा कौशल उन्नयन से प्रशिक्षण प्राप्त को युवाओं टैटू (गोदना) किट प्रदान किया गया।
जिले के रोजगार अधिकारी ने बताया कि 10 जून से 11 जून को लाइवलीहुड कॉलेज मे आयोजित रोजगार मेले मे जिले के 102 युवाओं का चयन,अमेज़न वेयर हॉउस एसोसिएट -6, सुरक्षा गार्ड-72, मेकनिक, फील्ड असिस्टेंट, सेल्समें, अकाउंटेंट, ऑडिट असिस्टेंट हाउस किपिंग, ऑपरेटर, ऑफिस बॉय आदि पदों पर कुल 102 युवाओं का चयन किया गया है। जिन्हे 14 जून को ऑफर लेटर प्रदान किया जायेगा। इस मौके पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय,जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे, संयुक्त कलेक्टर श्री हिमाचल साहू सहित जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष श्री मनीष सुराना, श्री संतोष गुप्ता एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण तथा अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *