MP: मिलावटखोरों के खिलाफ ऐक्शन, 40 पर NSA, 106 के खिलाफ FIR

भोपाल
‘शुद्ध के लिए युद्ध’ कैंपेन के तहत मध्य प्रदेश में 40 लोगों को के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम () के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, पिछले 4 महीनों मे दूध दूध उत्पादों में मिलावट के मामलों में 106 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

राज्य में दूध और दूध उत्पादों में मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री ने इस कैंपेन को शुरू किया है। इस कैंपेन को लेकर सभी जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं और बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है।

प्रदेश के मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा, ‘मिलावटी उत्पादों के खिलाफ हम लड़ाई लड़ रहे हैं। हम चाहते हैं कि लोगों को जो भी मिले शुद्ध मिले। मिलावट करनेवालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस कैंपेन को हम गंभीरता से आगे बढ़ा रहे हैं।’

‘हमारा मिशन मिलावट खत्म करना’
उन्होंने आगे कहा, ‘पिछले 4 महीनों में एनएसए के तहत 40 लोगों के खिलाफ हमने कार्रवाई की है। दूध और उसके उत्पादों में मिलावट करनेवालों के खिलाफ 106 एफआईआर दर्ज की गई हैं। मिलावट खत्म करना ही हमारा उद्देश्य है और सूबे में हम यह नहीं होने देंगे।’

Source: Madhyapradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *