बिलासपुर,रोटरी क्लब एवं जस्टिस तन्खा मेमोरियल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक शाम तलत अजीज के नाम कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके शामिल हुई। सुश्री उईके ने गजल सम्राट तलत अजीज को शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित की। सुश्री उईके ने तलत अजीज के गजलों का भी आनंद लिया। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य श्री विवेक कृष्ण तन्खा, श्री सुब्बारामी रेड्डी राज्यसभा सदस्य, विधायक श्री शैलेष पाण्डेय, आईजी श्री प्रदीप गुप्ता, कलेक्टर डॉ.संजय अलंग, एसपी श्री प्रशांत अग्रवाल, रोटरी क्लब के श्री संजय दुबे, श्री चंचल सलूजा, श्री एस.पी.चतुर्वेदी और श्री आशीष श्रीवास्तव एवं भारी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।