
– आशा पुष्प विहार सहकारी आवास समिति में मुआवजे के बंटवारे में गड़बड़ी का आरोप
– आवास विकास परिषद के सहकारिता अधिकारी कुमार संजय जांच के लिए पहुंचे
Bविशेष संवाददाता, कौशांबी :B आशा पुष्प विहार सहकारी आवास समिति में मुआवजा बंटवारे में गड़बड़ी की शिकायत पर रविवार को आवास विकास परिषद के सहकारिता अधिकारी कुमार संजय जांच के लिए पहुंचे। इस दौरान मेंबर हेमंत कुमार, डी.एस. रावत और विनय प्रकाश वर्मा ने विस्तार से अपनी बात रखी और मौजूदा दिक्कतों से अवगत कराया। इस दौरान ओ.पी. मिश्रा, पी.सी. जोशी, सतेंद्र पटवाल ने सोसायटी में समिति की तरफ से की जा रहीं अनियमितताओं की जानकारी दी। सभी समस्याओं को सुनने के बाद सहकारिता अधिकारी ने इन समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि मौजूदा समिति से मुआवजा प्राप्त कर चुके लोगों की सूची देने के लिए कहा गया है। साथ ही जिन्हें मुआवजा नहीं दिया गया है, उसका कारण भी पूछा गया है।
Bयह है शिकायत
Bआरोप है कि कोर्ट ने जनवरी में भूमि अर्जन से जुड़े मामले में करीब साढ़े 3 करोड़ रुपये का मुआवजा आवंटित करते हुए समिति के सभी सदस्यों को देने का आदेश दिया था। मगर, समिति प्रबंधक के पदाधिकारियों की ओर से इनका सही तरीके से बंटवारा नहीं किया जा रहा है। अभी भी कई सदस्यों को मुआवजे का पैसा नहीं मिला है और उन लोगों के साथ पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया जाता है।
Source: International