बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ किरंदुल के तत्वाधान में हुआ नगर मे प्रथम बार शिक्षा सम्मान समारोह।

जितेंद्र कुमार गुप्ता
रिपोर्ट

किरंदुल : दिनांक 29 जून 2024 । बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ किरंदुल के तत्वधान में प्रथम बार “शिक्षा सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। जिसमें किरंदुल क्षेत्र के सभी विद्यालयों के इस वर्ष 2024 के मेधावी विद्यार्थियों का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। नीट परीक्षा के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया एवं मेडिकल के क्षेत्र में डॉक्टर की उपाधि प्राप्त करने वाले नगर के विद्यार्थियों का भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया किया। जिसमें उपस्थित मुख्य अतिथि श्री मान राघवेलु सर महाप्रबंधक AM/NS इंडिया लिमिटेड किरंदुल विशिष्ट अतिथिश्री डा. तेज प्रकाश सर सीएसआर प्रमुख AM/NS एवं श्री प्रहलाद कुमार साहु सर थाना प्रभारी किरंदुल की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिसमें बी आई ओ पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य श्री विश्वास सर एवं केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य सहित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोडेनार क्र.1 एवं 2 के प्राचार्य एवं प्रधान अध्यापक उपस्थित थे । उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजू छालीवाल जी ने किया। किरंदुल नगर के सभी समाज प्रमुखो को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर अतिथि सम्मान किया गया। बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री मनोज छालीवाल जी एवं कार्यालय सचिव जितेंद्र गुप्ता जी ने बताया कि यह कार्यक्रम शिक्षा सम्मान मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कार्यक्रम है। जो किरंदुल नगर में इस तरह का प्रथम कार्यक्रम है। यह एक छोटा सा प्रयास है जो आगे चलकर विद्यार्थियों का मनोबल को बढ़ाएगा और इस तरह के विद्यार्थी शिक्षा का क्षेत्र में अपना नाम उज्जवल करेगें। कार्यक्रम मे उपस्थित अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य को लेकर शुभकामनाएं दी एवं उन्हें हर क्षेत्र में प्रगति का आशीर्वाद दिया इस कार्यक्रम में व्यापारी कल्याण संघ के सचिव श्री रणवीर सिंह चौहान उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र सक्सेना सांस्कृतिक सचिव श्री सुनील गुप्ता, राजू वैप्राल, मोहित धवन, सिंहासन गुप्ता, संदीप साव, प्रकाश जैन अनूप कर की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *