अनूप तिवारी को आईआईटी खड़गपुर m.tech के लिए हुआ चयन।

अमलाई शहडोल। सीमित संसाधनों एवं आमदनी की कमी होने के बावजूद आजकल के परिवेश में अपने माता-पिता की परिस्थितियों को उनके संतानों के द्वारा ध्यान में रखा जाता है वह छात्र या संतान अपने जीवन की आने वाली हर परिस्थितियों में अपने मेहनत और संघर्ष के कारण प्रगति की राह पर अग्रसर होता जाता है ऐसे ही ओरिएंट पेपर मिल शिक्षण संस्थान में शिक्षक के पद पर पदस्थ दिवाकर प्रसाद तिवारी के पुत्र अनूप तिवारी का उच्च अध्ययन हेतु मैकेनिकल ब्रांच के मैकेनिकल सिस्टम डिजाइन में (टॉप ब्रांच) में आईआईटी में चयन हुआ है अनूप ने दसवीं तक की पढ़ाई ओ पी एम शिक्षण केंद्र आंग्ल विद्यालय से की है इनके पिता ओ पी एम शिक्षण केंद्र में अंग्रेजी के शिक्षक हैं अनूप तिवारी अनूप तिवारी के पिता का कहना है कि यह बालक शुरू से मेहनती, निष्ठावान व मेधावी छात्र रहा है उनकी सफलता बिना कोचिंग की है अपनी सफलता का श्रेय खासकर अनूप ने अपने माता-पिता को फिर विद्यालय के शिक्षक गण मित्र गणों को एवं रिश्तेदारों को बताया है उनकी सफलता से परिवार रिश्तेदार शिक्षक शिक्षिका मित्र पड़ोसियों ने अपार खुशी व्यक्त करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। अनूप की इस सफलता को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार बंधुओ अविरल गौतम, विजय तिवारी, देवेंद्र मिश्रा, कैलाश लालवानी राहुल मिश्रा अखिलेश सिंह, जीवन यादव, ज्ञानेंद्र पांडे एवं भाजपा के मीडिया प्रभारी बृजेंद्र कुमार मिश्रा ने प्रशंसा करते हुए प्रगति के पथ पर अग्रसर होने की बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *