पेयजल बना फजीहत केल्हौरी वासियों के लिए।

साइकिल पर डिब्बों को लादकर 5 किलोमीटर की दूरी कर रहे तय

अनूपपुर। शासन के द्वारा जनमानस को हर प्रकार से बुनियादी एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से भीषण समस्याओं से निजात दिलाने का निरंतर प्रयास जारी है इसी क्रम में ग्राम पंचायत केल्हौरी अनूपपुर जिले की एक ऐसी पंचायत है सब कुछ होने के बावजूद भी सर्व सुविधा युक्त पंचायत की व्यवस्थाएं लोगों के दिखावे का माध्यम बनी हुई है। अनूपपुर जिले में विकास को लेकर खोखला एवं ढकोसला करने वाले पंचायत के नुमाइंदे धरातल की सच्चाई से और जन समस्याओं के निराकरण के लिए मुंह छुपाते नजर आते हैं जिसके कारण आज केल्हौरी वासियों को पेयजल के लिए दर-दर भटकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
ग्रामीण जन ऐसी परेशानियों से गुजर रहे हैं कि पीने के पानी के लिए 5 किलोमीटर की यात्रा साइकिल पर डिब्बों को लादकर दूर दराज से पानी ढोने के लिए मजबूर है दो-दो पंप हाउस समर्शियल पंप लगा पाइपलाइन बिछी हुई है किंतु पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं ग्राम वासी।
समस्या को लेकर गांव के बच्चे जवान बूढ़े सभी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पुकार लग चुके है किंतु पंचायत के सरपंच और सचिव की निष्क्रियता ग्रामीणों को समस्या से निजात पाने में परेशानी का कारण बना हुआ है।
बड़ी विडंबना है कि अगर किसी ग्रामीण के द्वारा पीने के पानी की समस्या को लेकर सरपंच के समक्ष बात रखी जाती है तो सरपंच ग्राम पंचायत पेयजल समस्या का निराकरण करवाने की बजाय ग्रामीण जनों को करने की धमकी तक दे डालते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *