राजस्व महा अभियान अवैध कब्जा और लूट की दुकान।

जमीन की खरीदी दो डिसमिल और कब्जा हो रहा है 4 एकड़ पर

अनूपपुर।राजस्व महा अभियान की शुरुआत लंबित प्रकरण नामांतरण बटन बारा सीमांकन नक्शा तरमीम एवं भूमि संबंधी अन्य त्रुटियों के सुधार के लिए चलाया गया यह अभियान कृषकों के लिए महज दिखावा साबित हो रहा है। जिला एवं तहसील अनूपपुर अंतर्गत नगर परिषद बरगवा अमलाई में इन दिनों शाशन द्वारा चलाई जा रही जमीन संबंधी सुधार को लेकर राजस्व महा अभियान में सुधार होते तो नहीं दिख रहा किंतु आदिवासियों की भूमि पर बेजा कब्जा जरूर हो रहे हैं। आदिवासी महिला के द्वारा उसकी भूमि पर अवैध कब्जा करते हुए सोमनाथ गुप्ता पिता मोहनलाल गुप्ता के द्वारा जेसीबी के माध्यम से महिला की भूमि पर बनी पीएम आवास योजना अंतर्गत मिले भवन को भी धराशाई करते हुए ट्रैक्टर से जुताई कर दी गई और भूमि के चारों ओर बड़े गड्ढे खोदकर अवैध कब्जा किया गया है जिसकी शिकायत आदिवासी महिला के द्वारा लगभग एक सप्ताह पूर्व जिला प्रशासन तक की गई किंतु शिकायत के बावजूद भी भूमि संबंधी अभिलेख एवं दस्तावेजों में हेर फेर करते हुए पटवारी आर आई के द्वारा तहसीलदार को भी गुमराह कर दिया गया एवं दूसरे की भूमि पर दूसरे की भूमि निकलते हुए सीमांकन कर आदिवासी महिला की जमीन को भी कब्जा कर दिया गया इस संबंध में आज दिनांक तक राजस्व अधिकारियों के द्वारा ना तो उसे महिला आदिवासी की भूमि रिक्त कराई गई और इस प्रकार अवैध कब्जा करने के वाले के ऊपर किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई की गई।
अवैध कब्जाधारी यही नहीं रुकता है बल्कि आदिवासी महिला की भूमि पर कब्जा करके बाउंड्री वॉल बनाने की तैयारी में जुट गया है।
यही हाल उप स्वास्थ्य केंद्र बरगवा अमलाई की रिक्त भूमि मध्य प्रदेश शासन पर स्थानीय उरमालिया बंधु के द्वारा अवैध कब्जा करते हुए बनी अस्पताल के नीचे से मिट्टी खोदकर उप स्वास्थ्य केंद्र को गिराने की फिराक में है यही नहीं साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड सोहागपुर न्यू अमलाई भूमिगत खदान के द्वारा अधिग्रहित भूमि एवं माधव बैगा, गुहिरा बैगा, बनैली बैगा की भूमि पर अवैध कब्जा करते हुए विशालकाय बाउंड्री वॉल कार्य तीव्र गति से चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक यह जानकारी भी प्राप्त हो रही है कि जिस भूमि पर बड़ी तेजी के साथ अवैध कब्जा करते हुए बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य किया जा रहा है वह भूमि न्यू अमलाई भूमिगत खदान के द्वारा अधिग्रहित डेंजर जोन गोप एरिया में आता है और इस प्रकार अवैध कब्जा की जा रही भूमि स्वयं एसईसीएल का कर्मचारी है किंतु जानकारी के अभाव में सोहागपुर एरिया में शिकायत न होने के कारण धड़ल्ले से कार्य जारी है।
गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस अवैध कब्जे के कारोबार में नगर परिषद नगरीय निकाय का एक नामी शख्स नगरी प्रशासन को शिथिल करते हुए अपनी भूमिका निभा रहा है। क्योंकि इस प्रकार किसी अन्य की भूमि पर अवैध कब्जा करने के साथ निर्माण कार्य के लिए नगर परिषद की अनापत्ति प्रमाण पत्र का होना जरूरी है किंतु इन अवैध अतिक्रमणकारियों के द्वारा किसी भी प्रकार की सूचना व जानकारी न देने के बाद बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के निर्माण कार्य किया जा रहा है ऐसे में नगर परिषद के प्रशासनिक अधिकारी मुख्य नगर पंचायत अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की संलिप्तता संदेह के घेरे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *