विधायक चैतराम अटामी ने किरंदुल में जलभराव से प्रभावित नगरवासियो की स्थिति की जानकारी ली

= अधिकारियों को प्रभावितों की संभव मदद हेतु दिशा निर्देश दिये |

जितेन्द्र कुमार गुप्ता रिपोर्ट

दंतेवाड़ा

विधायक चैतराम अटामी ने किरंदुल में आये बाढ़ के हालात की जानकारी ली,विधानसभा सत्र चलने के कारण विधायक चैतराम अटामी रायपुर में है। वे किरंदुल नहीं पहुँच पाए लेकिन विधायक चैतराम अटामी ने किरंदुल के हालात का फोन पर जायजा लिया,कलेक्टर दंतेवाड़ा मयंक चतुर्वेदी एवं एन एम् डी सी प्रबंधन से बातचीत कर प्रभावितों को हर संभव मदद करने हेतु दिशा निर्देश दिये | किरंदुल में आये बाढ़ की हालात को लेकर विधायक चैतराम अटामी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी मुलाकात कर जानकारी दी है,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रभावितों की मदद हेतु अधिकारियों से बातचीत कर उचित दिशा निर्देश दिये है | विधायक चैतराम अटामी ने कहा की विधानसभा सत्र के कारण रायपुर में होने से किरंदुल नहीं पहुँच पाया,हालात की जानकारी मिली है। शासन – प्रशासन बाढ़ प्रभावितों के साथ है,अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए गए है। प्रशासन द्वारा प्रभावितो की हर संभव मदद दी जायेगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *