मध्य प्रदेश शासन की खसरा नंबर 435 और 440 पर कैसे बना फर्जी पट्टा।

मामला नगर परिषद बरगवां अमलाई।

अनूपपुर। नगर परिषद अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र निर्मित भवन जो की मध्य प्रदेश शासन की खसरा नंबर 435 रकवा 0. 6470 हेक्टेयर है एवं खसरा क्रमांक 440 कुल भूमि लगभग 3 एकड़ के करीब मानी गई है जिस पर उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण अमलाई बरगवा मुख्य मार्ग पर बना हुआ है। जिसमें व्यवस्थापन की भूमि पर फर्जी तरीके से पट्टा बनाकर आर आई और पटवारी की मिली भगत से पूरे का पूरा मामला संदेह के घेरे में है और मध्य प्रदेश की संपूर्ण भूमि को बाउंड्री वॉल बनाकर घेर लिया गया है जबकि मध्य प्रदेश शासन की भूमि पर साधना, महेंद्र प्रसाद, पंचराम, मु. प्रेमबाई, राजेंद्र, राजेश एवं एस ई सी एल द्वारा अधिग्रहित भूमि है।
कुछ समय पूर्व उरमलिया बंधु के द्वारा संपूर्ण मध्य प्रदेश शासन की भूमि पर अवैध कब्जा करते हुए बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य किया गया राजस्व विभाग की आंखों में धूल झोंकर कैसे इतनी थी प्रगति से मध्य प्रदेश शासन की भूमि में पट्टा भू अभिलेख बनाकर तैयार हो गया और कैसे इतनी तीव्र गति से बाउंड्री वॉल कार्य निर्माण पूर्ण कर लिया गया इसके पीछे कहीं ना कहीं शासन की भूमि को हड़पने का कोई षड्यंत्र रचा गया है।एवं निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र की भवन को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास भी किया गया ऐसी स्थिति में शासन को प्रशासन को फर्जी पट्टा बनाकर अवैध कब्जा करने वालों के ऊपर कार्यवाही की जानी चाहिए और व्यवस्थापन की भूमि पर बने पट्टे और भू अभिलेख को निरस्त किया जाना चाहिए और शासन की भूमि को रिक्त कराने का प्रयास राजस्व के अधिकारियों को करने की आवश्यकता है।
अब देखना यह है कि इस प्रकार व्यवस्थापन की भूमि मध्य प्रदेश शासन के उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए रिक्त की गई भूमि को बाउंड्री वॉल बनाकर खेल लेने वाले लोगों के ऊपर क्या कार्यवाही करती है क्या इस प्रकार बनाए गए बाउंड्री वॉल और निर्माण कार्य को प्रशासन के द्वारा धराशाई करते हुए भूमि का पट्टा निरस्त किया जाएगा कि नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *