
अनुपपूर()प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्कृष्ट नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत 2024-25 का “केंद्रीय आम बजट” भारत को 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रामनारायण उरमलिया ने बताया कि अंत्योदय को समर्पित एवं चौतरफा विकास से समावेषित बजट विकसित भारत के लिए अमृत है।निःसंदेह गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा समेत समाज के समस्त वर्ग की उम्मीदों एवं आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाला है।अंत्योदय के प्रण व समग्र विकास के संकल्प को आकार देता यह बजट नीवन भारत के स्वर्णिम युग को और उत्तम मजबूती प्रदान करेगा।मैं इस बजट के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमड का अनूपपुर जिले की तरफ से हृदयतल से हार्दिक आभार प्रकट करता हूं।इस बजट का एक बहुत बड़ा फोकस देश के किसान है।अन्न भंडारण के लिए दुनिया की सबसे बड़ी स्कीम के बाद अब हम वैजिटेबल प्रोडक्शन क्लस्टर बनाने जा रहे हैं। साथ ही इस बजट से शिक्षा और स्किल को नई स्केल मिलेगी।ये मीडिल क्लास को नई ताकत देने वाला बजट है।ये जनजातीय समाज, दलितों और पिछड़ों को सशक्त करने की मजबूत योजनाओं के साथ आया है।इस बजट से महिलाओं की आर्थिक भागीदारी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
बेघरों को मोदी सरकार का तोहफा गरीबों के लिए 3 करोड़ और आवास बनाएगी मोदी सरकार।PM आवास योजना के तहत बनाए जाएंगे 3 करोड़ और आवास।पिछले 10 साल 4 करोड़ से ज्यादा गरीबों को मिल चुका है मकान।PM आवास योजना मोदी सरकार के सबसे सफलतम योजनाओं में से एक है। जिसका धरातल पर इस्पस्ट असर दिखता है। देश में गरीबी समाप्त हो, गरीब का सशक्तिकरण हो, इस दिशा में भी आज के बजट में प्रमुख घोषणाएं की गई हैं। उरमलिया में कहां है कि गरीबों के लिए 3 करोड़ नए घर बनाना तय हुआ है।जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान, सैचुरेशन अप्रोच के साथ 5 करोड़ आदिवासी परिवारों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ेगा।इसके अलावा ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 25 हजार नए ग्रामीण क्षेत्रों को आल वेदर रोड से जोड़ा जाएगा। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 1.28 करोड़ से अधिक पंजीकरण किए गए और 14 लाख आवेदन प्राप्त हुए विद्युत भंडारण और समग्र ऊर्जा मिश्रण में नवीनकरणीय ऊर्जा के निर्बाध एकीकरण को सुविधाजनक बनाने के लिए पम्पड स्टोरेज परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए एक नई नीति लाई जाएगी
महिलाओं और बालिकाओं को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये आवंटित किये गए है भारतीय डाक भुगतान बैंक की 100 से अधिक शाखाएं पूर्वोत्तर क्षेत्र में खोली जाएंगी वा राष्ट्र की खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पोलावरम सिंचाई परियोजना को पूरा किया जाएगा। आजादी के अमृत काल का यह बजट भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।