जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा ‘‘ एवं सड़क सुरक्षा की बैठक हुई संपन्न।


शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, सुपोषण को दे प्राथमिकता- सांसद श्री महेश कश्यप।

जितेन्द्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

दंतेवाड़ा,03 अगस्त 2024। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा ‘‘की बैठक कलेक्ट्रेट सभागृह में सांसद श्री महेश कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास मूलक योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारी गण इन योजनाओं में तेजी से प्रगति लाने के लिए विभिन्न विभागों के साथ समन्वय एवं बेहतर तालमेल एवं सहयोग के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का संचालन जिले में समुचित ढंग से हो सके इसके लिए अधिकारीगण सक्रियता के साथ कार्य करें।
बैठक में स्थानीय विधायक दंतेवाड़ा श्री चैतराम अटामी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता,जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर सहित जनप्रतिनिधिगण और जिला कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय, डीएफओ श्री सागर जाधव, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम श्री जयंत नाहटा तथा सभी विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
‘‘दिशा’’ की बैठक में महत्वपूर्ण केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा के तहत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना,स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), छ.ग. ग्रामीण सड़क योजना विकास अभिकरण (प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना), छ.ग. स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा मत्स्य पालन विभाग की समीक्षा हुई।
बैठक में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यहां की महिलाओं तथा बच्चों के भोजन में अतिरिक्त रूप से ‘‘यूनिवर्सल अंडा’’ प्रत्येक केंद्र में प्रतिदिन प्रदान किए जा रहे हैं, जो कुपोषण से सुपोषण की ओर ले जाने का बहुत अच्छा जरिया है। इसके साथ ही सांसद श्री महेश कश्यप ने जिले में स्वास्थ्य शिक्षा सड़क बिजली सुपोषण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जितनी भी योजना है ।उनको युद्धस्तर पर क्रियान्वित करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे लाभान्वित हो सकें ।हम सबका एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि हम सभी मिलकर जिले को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जायें।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के तहत दिए गए दिशानिर्देश
जिला कार्यालय में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा‘‘ की बैठक के साथ-साथ सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला सड़क सुरक्षा योजना विकसित, लाईसेस निलंबन की जानकारी, जिला चिकित्सालय में ट्रामा सेंटर की स्थापना, ब्लैक स्पॉट का चिहाकन एवं सुधार कार्य एवं सभी मुख्य मार्गो में यातायात संबंधित निर्देशात्मक, आदेशात्मक तथा सूचनात्मक बोर्ड, पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा किये गये सुधार कार्य, स्कूल एवं कॉलेजों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान एवं स्कूल बसों की चेंकिग, स्कूल व कॉलेज के नाबालिग छात्र छात्राओं के वाहन चालन, ओव्हरलोड वाहनो पर कार्यवाही, वाहनों का फिटनेस, संयुक्त टीम (पुलिस, परिवहन, लो.नि.वि.राष्ट्रीय राजमार्ग गीदम) द्वारा की गई कार्यवाही,शहरी क्षेत्रों में आम नागरिकों की सुविधा हेतु यात्री बस स्टैण्ड एवं आटो स्टैण्ड, नगर पालिका नगर पंचायत में मुख्य मार्ग पर सडक किनारे संचालित दुकानोंध्ठेलों का अतिक्रमण पर कार्यवाही एवं रोड में आवारा पशुओं पर रोकने एवं आवारा पशुओं को कांजी हाउस में रखने, की जगह निर्धारित, नो एंट्री जोन में वाहनों के आवाजाही पर रोक मोटरयान अधिनियम 1988 के उल्लंघन पर कार्यवाही के संबंध में महत्वपूर्ण दिषा निर्देष दिए गए तथा सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में किये गये महत्वपूर्ण सुधार कार्य संबंधित विषयों पर निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *