हत्या के मामले में क्लीनचिट मिलने से नाराज लोगों ने मारी थी कारोबारी को गोली

B-रविवार शाम कारोबारी की गर्दन पर कार सवार बदमाशों ने मारी थी गोली

-हत्या में एक सपा नेता का नाम भी आया सामने

वरिष्ठ संवाददाता, गाजियाबादB

हत्या के मामले में क्लीनचिट मिलने से नाराज लोगों ने ही सैनेटरी कारोबारी को गोली मारी थी। रविवार शाम उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार शाम उनकी मौत हो गई। वारदात में सपा के एक नेता का भी नाम सामने आया है। पुलिस ने कारोबारी के भाई की शिकायत पर एक नामजद समेत 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें 7 लोगों को आशंका के आधार पर आरोपित बनाया है। एसपी सिटी मनीष मिश्र ने बताया कि परिवार ने यशदेव को नामजद कराया है। मामला 2014 में हुई कपिल यादव की हत्या से जुड़ा है। इसी साल नवंबर में आशीष और मनीष का नाम जांच से हट गया था। इससे नाराज लोगों ने ही कारोबारी की हत्या की है। इस हत्याकांड में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Bअनहोनी की जताई थी आशंकाB

कारोबारी के भाई आशीष ने बताया कि कपिल यादव के परिवार ने अप्रैल 2018 में एक कार्यक्रम में मारपीट की थी। इसके बाद उन्होंने चौकी और एसएसपी ऑफिस में शिकायत देकर अनहोनी का अंदेशा जताया था। आरोप है कि इस पर पुलिस ने ध्यान नहीं दिया।

Bक्लीनचिट मिलने से नाराज थे लोग

Bरविवार को हुई घटना के बाद सोमवार शाम कारोबारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। भाई आशीष ने बताया कि 2004 में उनके पिता रामवीर की भी हत्या कर दी गई थी। 2011 में इस मामले में समझौता हुआ। इसके बाद कपिल ने उनकी बुआ के दामाद की प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद 2014 में कपिल की हत्या हुई। इसमें बुआ के बेटे के साथ उनका और मनीष का नाम आया था। हालांकि, उन्हें 27 नवंबर को मामले में क्लीनचिट मिल गई थी। इसके बाद लगातार गांव से जानकारी मिलती थी कि कपिल का परिवार उन्हें सजा देने की बात करते थे। इसी के चलते जजमेंट से एक दिन पहले ही उनके भाई को गोली मार दी।

Bरंजिश के चलते छोड़ दिया था गांव

Bआशीष ने बताया कि 2004 में रंजिश के चलते पिता की हत्या के बाद उन्होंने गांव छोड़ दिया था। इसके बाद वह लालकुआं क्षेत्र में रहने लगे। उन्होंने बताया कि मनीष की 2 साल पहले ही शादी हुई थी और उसकी एक साल की बेटी है। दोनों भाई बिना किसी विवाद में पड़े कारोबार कर रहे थे। दोनों रोजाना साथ ऑफिस जाते थे। रविवार को वह बाहर थे और उनका भाई ऑफिस से घर जाने के लिए अपनी मर्सिडीज में बैठ ही रहे थे, इसी दौरान यशदेव ने गर्दन से सटाकर गोली मार दी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *