सेजेस अर्जुनी में धूमधाम से मनाया कृष्णजन्माष्टमी , बच्चों ने कृष्ण राधा के आकर्षक वेषभूषा में नजर आए।

अर्जुनी – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम विद्यालय अर्जुनी में श्री कृष्णजन्माष्टमी के पूर्व अवलोकनार्थ विद्यालय में 24 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमे विद्यालय के छोटे बच्चों द्वारा राधा व श्री कृष्ण के आकर्षक वेशभूषा में नजर आए साथ ही विद्यालय में श्री कृष्ण व राधा के चरित्रों का अभिभावकों के समक्ष नृत्य व कृष्ण के जन्मोत्सव पर लीला के माध्यम से प्रस्तुति दिया गया जिसमें कक्षा 1 से 4 तक के बच्चों ने सहभागिता दिखाई उक्त कार्यक्रम विद्यालय परिसर में सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य खूबचंद सरसिंहा ने बच्चों को उनके प्रस्तुति पर बधाइयाँ प्रेषित किया। उक्त कार्यक्रम का प्रतिनिधित्व मंडल में विद्यालय के दिलीप नामदेव,आकाश साहू,अजय नेथलियन,दिनेश कुर्रे, अनुराग जांगड़े,अभिनायक वर्मा,दलजीत कौर,नेहा ठाकुर,युक्ति चंद्राकर,अर्पण तिर्की,मंजुला,निहारिका मिश्रा,आकांक्षा यादव,नूतन सिन्हा,निशी मानिकपुरी आदि शिक्षक शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *