आई. पी. एस. इंटरनेशनल स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन

उमरिया
दिनांक 25/08/2024उमरिया जिले की प्रतिष्ठित आई.पी.एस. इंग्लिश मीडियम स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में बच्चों का फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन स्कूल परिसर में रखा गया। भगवान श्रीकृष्ण, राधा जी, महात्मा गांधी, शिवाजी महाराज, स्वामी विवेकानंद, ए पी जे अब्दुल कलाम, माँ सरस्वती, माँ दुर्गा, जवाहर लाल नेहरू, अशफाकउल्ला खान, सरदार वल्लभ भाई पटेल, रानी लक्ष्मी बाई, बेगम हजरत महल, भगत सिंह, लाल बहादुर शास्त्री, चंद्रशेखर आजाद आदि फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन रखा गया है। इस कॉम्पटीशन में सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रोग्राम श्री भगवान कृष्ण व राधा जी की आराधना करके प्रारंभ किया गया। टीचर द्वारा भगवान श्री कृष्ण की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।
विद्यालय के संचालक एवं प्रभारी प्राचार्य कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रतिभागी छात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *