
उमरिया दिनांक 29/08/2024उमरिया जिले की प्रतिष्ठित इंग्लिश मीडियम स्कूल आई.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल में नेशनल स्पोर्ट्स डे हॉकी के महानायक ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम हुएl भिन्न स्पोर्ट्स के कार्यक्रम स्कूल प्रांगण में सम्पन्न कराये गये। तथा क्लॉस नर्सरी से क्लॉस 5 तक के विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग कॉम्पिटिशन रखा गया था, जिसमें सभी बच्चे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए। इसके साथ ही क्लास 6 से क्लॉस 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्पीच कॉम्पिटिशन रखा गया था, नेशनल स्पोर्ट डे ड्रॉइंग तथा स्पीच की थीम शांतिपूर्ण और समावेशी समाज को बढ़ावा देने के लिए खेल आइपीएस स्कूल के द्वारा दी गयी थी जिसमें सभी विद्यार्थी उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए।
विद्यार्थियों ने अपनी स्पीच कॉम्पिटिशन के उद्बोधन में बताया भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस पहली बार 29 अगस्त 2012 को मनाया गया था। इस दिन को चुनने का मुख्य उद्देश्य खेलों में मेजर ध्यानचंद के योगदान को सम्मान देना था। ध्यानचंद ने अपने करियर में कई ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते और भारत को विश्वभर में हॉकी के क्षेत्र में अग्रणी बनाया। राष्ट्रीय खेल दिवस की आधिकारिक तौर पर भारत सरकार द्वारा 2012 में स्थापना की गई थी। इस दौरान 29 अगस्त को खेल उत्कृष्टता को मान्यता देने के दिन के रूप में चिह्नित किया गया था। इस तिथि का चयन मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया। ध्यानचंद को मैदान पर उनके उल्लेखनीय कौशल के लिए ‘हॉकी के जादूगर’ के रूप में जाना जाता है। मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। उनका शानदार करियर 1926 से 1948 तक चला। इस दौरान उन्होंने 185 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
आइपीस स्कूल की प्राचार्या श्रीमती आरजू खान ने अपने उद्बोधन में बताया भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 का थीम ‘शांतिपूर्ण और समावेशी समाजों के संवर्धन के लिए खेल’ है। सरल वाक्य में इस थीम का अर्थ है कि कैसे खेल लोगों को एक साथ ला सकते हैं, समझ को बढ़ावा दे सकते हैं और मजबूत समुदायों का निर्माण कर सकते हैं। खेल टीम वर्क, सम्मान और एकता को प्रोत्साहित करते हैं। इससे सामाजिक बाधाओं को तोड़ने में मदद मिलती है।
आइपीएस स्कूल मैनेजिंग डायरेक्टर वसीम खान ने अपने उद्बोधन में बताया राष्ट्रीय खेल दिवस का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों की तरफ प्रोत्साहित करना और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना है। इस दिन विभिन्न खेल आयोजनों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है ताकि खेलों के प्रति लोगों की रुचि और बढ़े। इस दिन भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार भी वितरित किए जाते हैं। इनमें राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार शामिल हैं। ये पुरस्कार उन खिलाड़ियों को दिए जाते हैं जिन्होंने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। राष्ट्रीय खेल दिवस भारत में खेलों के प्रति समर्पण और सम्मान का प्रतीक है। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि खेल न केवल मनोरंजन का साधन हैं बल्कि ये हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। अंत मे ड्रॉइंग तथा स्पीच प्रतियोगिता में विजयी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, साथ ही प्रोग्राम संचालक द्वारा सभी टीचर, स्टाफ, विद्यार्थियों और अभिभावकों का इस प्रोग्राम के लिए धन्यवाद प्रेषित किया|