
नई दिल्लीदिग्गज महिला रेसलर और कॉमनवेल्थ गेम्स-2010 की गोल्ड मेडलिस्ट मंगलवार को मां बन गईं और उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। उन्होंने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट किया जिसमें उनका बच्चा और पति पवन कुमार नजर आ रहे हैं।
गीता ने फोटो के साथ लिखा, ‘हलो बॉय, दुनिया में आपका स्वागत है। वह यहां है, बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। अपना प्यार और आशीर्वाद दीजिए। अब इसने हमारी जिंदगी पर्फेक्ट बना दी है। अपने बच्चे को जन्म लेता देखने के अहसास को किसी भी जरिये जाहिर नहीं किया सकता।’
पूर्व पहलवान महावीर सिंह फोगाट की बड़ी बेटी गीता ने 3 साल पहले 20 नवंबर को रेसलर पवन कुमार से शादी की थी। उन्होंने 2010 में दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा उन्होंने कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप (2009 जालंधर और 2011 मेलबर्न) में भी गोल्ड मेडल जीते हैं।
हरियाणा की 31 वर्षीया गीता और उनकी छोटी बहन बबीता फोगाट के जीवन पर आधारित ‘दंगल’ फिल्म बनी है। इस फिल्म में उनके पिता महावीर का किरदार आमिर खान ने निभाया था।
Source: Sports