
केशवाही रोड बंजारी चौक से पुलिस ने ट्रक किया जप्त
अनूपपुर कोतमा। (बृजेंद्र मिश्रा) बुधवार 4 सितंबर की दोपहर कोतमा पुलिस के द्वारा लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए ओवरटेक किए जाने की शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर ट्रक को जप्त करते हुए चालक से ट्रक के संपूर्ण दस्तावेज मांगे गए लेकिन मौके पर ट्रक चालक द्वारा किसी भी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए इसके बाद कोतमा पुलिस के द्वारा जहां ट्रक को थाना ले जाया गया वहीं चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। मामला कोतमा के केशवाही रोड बंजारी चौक का है जहां से कोतमा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की ट्रक क्रमांक सीजी 04 एल क्यू 9914 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए ओवरटेक किया गया गनीमत रही की बाजू से चल रहे वाहन चालकों द्वारा अपने वाहन को सड़क से उतार लिया गया अन्यथा बड़ी दुर्घटना घट जाती तत्काल पुलिस बल सहित मौके पर पहुंची जहां ट्रक क्रमांक सीजी 04 एल क्यू 9914 के चालक से ट्रक का अंतर्राज्यीय परमिट उसकी फिटनेस बीमा,एवं प्रदूषण सहित अन्य दस्तावेज जांच के लिए मांगे गए जिस पर चालक मौके में किसी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और वाहन मालिक को फोन लगाकर पुलिस से बात करने लगा जिस पर पुलिस में ट्रक के समस्त दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा दस्तावेज ट्रक चालक के साथ में न होने पर कोतमा पुलिस ने ट्रक को जप्त करने के साथ ही चालक सहित उसे थाने ले जाया गया जहां चालक से लापरवाही पूर्वक दूसरे वाहन को ओवरटेक किए जाने के मामले में पूछताछ की जा रही है दस्तावेज वाहन मालिक द्वारा प्रस्तुत न किए जाने पर कोतमा पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी। वही मामले के संबंध में उपस्थित लोगों ने बताया कि परिवहन विभाग की ऑनलाइन साइट पर जाकर ट्रक नंबर के माध्यम से उसके दस्तावेज की जानकारी लिए जाने पर न तो उसका वर्तमान में परमिट है और ना ही उसका प्रदूषण एवं फिटनेस वॉलेट दिखाई दे रहा है इसके अलावा बीमा भी समाप्त है ऐसे में ट्रक के विरुद्ध पुलिस सख्त कार्यवाही करेगी।