आई.पी.एस. स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया

उमरिया 08/09/2024उमरिया जिले की प्रतिष्ठित आई.पी.एस. इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में स्पीच और ड्रॉइंग प्रतियोगिता संपन्न करायी गयीl अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस की थीम बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा देना आपसी समझ और शांति के लिए साक्षरता थीम बच्चों को ड्राइंग व स्पीच के लिए दिया गया था जिसमें सारे बच्चे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए।
विद्यार्थियों ने अपनी स्पीच प्रतियोगिता में बताया वैश्विक स्तर पर हर साल अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितंबर को मनाया जाता है। साक्षरता दिवस मनाने की शुरुआत 1966 में हुई थी। पहली बार इसी वर्ष साक्षरता दिवस मनाया गया। इस दिन को मनाने का फैसला 7 नवंबर 1965 में लिया गया। यूनेस्को ने इस दिन तय किया कि साक्षरता दर को बढ़ाने के लिए दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाएगा। अगले साल 8 सितंबर 1966 को पहली बार विश्व साक्षरता दिवस मनाया गया, उसके बाद से हर साल ये दिन मनाया जाने लगा।
आईपीएस स्कूल मैनेजिंग डायरेक्टर वसीम अकरम ने अपने उद्बोधन में बताया साक्षरता न केवल लोगों को बेहतर जीवन जीने में मदद करती है बल्कि ग़रीबी मिटाने , जनसंख्या को नियंत्रित करने, बाल मृत्यु दर को कम करने आदि में भी मदद करती है. लोगों को साक्षर होने और सामाजिक और मानव विकास के अपने अधिकारों को जानने की जरूरत के बारे में जागरूक करने के लिए यह दिन मनाया जाता है. यह दिन लोगों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है. यूनेस्को इस दिन लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और गांवों में कई कार्यक्रम आयोजित करता है. मानव विकास और समाज के लिए उनके अधिकारों को जानने और साक्षरता की ओर मानव चेतना को बढ़ावा देने के लिए विश्व साक्षरता दिवस मनाया जाता हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *