
मामला नगर परिषद बकहो
शहडोल। नगर पालिका, नगर परिषद, ग्राम पंचायत स्तर में जहां एक और क्षेत्र के विकास के नए आयाम बनाए जा रहे हैं वहीं नगर परिषद बकहो का वार्ड क्रमांक 15 विकास की राह में कोसों दूर है।
वार्ड के स्थानीय नागरिक रमई लाल द्विवेदी का कहना है कि आज जब विकास की ओर में सभी जगह मूलभूत एवं बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, बिजली, पानी, नाली निर्माण जैसी आवश्यकताओं की पूर्ति की जा रही है वहीं दूसरी ओर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 15 इंदिरा नगर निवासी आज कई वर्षों से शासन की योजनाओं एवं जन कल्याणकारी व्यवस्थाओं से अछूते क्या कारण है की नगर परिषद गठन के बाद भी मुख्य नगर पंचायत अधिकारी नगर परिषद के अध्यक्ष नगर परिषद के उपाध्यक्ष एवं नगर परिषद के वार्ड पार्षद यहां के बाशिंदे जो कई वर्षों से तरह-तरह की सुविधाओं से वंचित रहकर विकास की ओर एक तक देख रहे हैं किंतु निष्क्रिय नगरी प्रशासन एवं जन प्रतिनिधि अपनी व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए जनहित के मुद्दों से कोई वास्ता नहीं रखते हैं जिसके कारण आज कई वर्षों से इंदिरा नगर वार्ड क्रमांक 15 के निवासी मूलभूत एवं बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।
वार्ड के युवाओं ने अपने वार्ड के विकास करने के लिए मुख्य नगर पंचायत अधिकारी नगर परिषद बकहो को सोपे ज्ञापन।