सोडा कास्टिक यूनिट में हुआ क्लोरीन गैस का रिसाव

शहडोल बरगवां।सोडा कास्टिक यूनिट ओरिएंट पेपर मिल से हुआ क्लोरीन गैस का रिसाव उद्योग के मुख्य द्वार के सामने नगर परिषद की वार्ड नंबर 03 की आबादी में भगदड़ क्लोरीन गैस के रिसाव के कारण आंखों में जलन आंसू की तरह पानी का बहना, सांस का फूलना जैसी प्रतिक्रिया का होना निश्चित है यह रिसाव कोई पहली बार नहीं महीने में एकाध बार गैस रिसाव की घटना होती रहती है आज दिनांक 21/ 9/2024 सायं काल 7:30 बजे के करीब अचानक गैस का रिसाव हुआ जिसके कारण बसे हुए लोग अपने परिवार जनों के साथ सुरक्षित स्थान की ओर चले गए और गैस का प्रभाव लगभग कई घंटे तक जमीन की सतह पर बना रहा आनन फानन में उद्योग के अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद भी किसी भी प्रकार के सायरन ना बजाते हुए चुप्पी साधे बैठे रहे और उद्योग के आसपास निवासरत लोग परेशान रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *