विभागीय राज्य स्तरीय सेपक टकरा प्रतियोगिता का आयोजन

अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों की गई अनदेखी

अनूपपुर। नगर परिषद बरगवां अमलाई अंतर्गत अमलाई कालरी स्टेडियम जनजातीय कार्य विभाग जिला अनूपपुर द्वारा वार्षिक खेल कैलेंडर अनुसार 19 और 17 वर्ष बालक एवम बालिकाओं की दो दिवसीय विभागीय राज्य स्तरीय सेपक टकरा प्रतियोगिता का आयोजन अमलाई कॉलरी स्टेडियम में कराया गया, जिसमें पूर्व एवम दक्षिण क्षेत्र के दलों ने भाग लिया। दिनांक 21 एवम 22 सितम्बर को उक्त प्रतियोगिता का सफल आयोजन जनजातीय कार्य विभाग अनूपपुर के बैनर तले संपन्न हुआ एवम मुख्य अतिथि के रुप में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग जिला अनूपपुर रही। यह प्रतियोगिता जिला क्रीड़ा प्रभारी सेख खलील कुरैशी एवम ऑब्जर्वर किशोर साकेत और प्रमोद विश्वकर्मा के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग
अनूपपुर के द्वारा संभाग के तीनों जिलों के प्रतिभा बहन खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहन के रूप में खेल क्रीड़ा के माध्यमों से प्रोत्साहित किया जाना सुनिश्चित किया गया है इस अवसर पर तीनों जिले के युवा खिलाड़ियों को स्टेडियम अमलाई कालरी में दिनांक 22/09/.2024 को खेल प्रतिस्पर्धा आयोजित किया गया जिसमें विभाग के जिला क्रीड़ा अधिकारी के द्वारा स्थानीय नगर परिषद के पार्षद एवं अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया अपने मन मुताबिक खेल कार्यक्रम आयोजित कर अपने मुंह मिट्ठू बनने का प्रयास अनवरत खेल मैदान में कई बार खेल क्रीड़ा आयोजन करने के दौरा ट्रीन इनके द्वारा अपनी कुंठित मानसिकता का परिचय दिया जाता रहा है क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों पत्रकारों को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया।
राज्य स्तरीय सेपक टपरा प्रतियोगिता का आयोजन के संबंध में जब नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से रूबरू एवं मोबाइल के माध्यम से यह जानकारी ली गई और पूछा गया की आयोजित कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जो की शिक्षा समिति का पदेन अध्यक्ष होता है डॉक्टर राज तिवारी ने कहा कि इस कार्यक्रम की हमें कोई सूचना व जानकारी नहीं दी गई और ना आमंत्रित किया गया वही हाल नगर परिषद के अध्यक्ष श्रीमती गीता गुप्ता का भी रहा उनके द्वारा भी यही बात बोली गई कि हमें कोई आमंत्रण पत्र प्राप्त नहीं हुआ और इस संबंध में जिस वार्ड पार्षद के वार्ड में यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा था वार्ड क्रमांक 9 के अर्चना अजय यादव पार्षद के द्वारा भी यही बात को दोहराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *