
आगामी 18 महीने के अंदर नल जल योजना का कार्य होगा पूर्ण।
अमृत 2.0 अंतर्गत हर घर नल जल योजना का मिलेगा लाभ
अनूपपुर।नगर परिषद बरगवां अमलाई के गठन को 2 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं जिसमें इन 2 वर्षों के कार्यकाल में अध्यक्ष नगर परिषद के द्वारा नगर के चहुमुखी विकास के लिए अपनी योग्यता और कार्यशैली को लेकर क्षेत्र के विकास के लिए नित नए निर्माण एवं विकास की नई दिशा में आगे कदम बढ़ा रही है यही नहीं नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत वार्डों में बरसों पुराने कचरो के ठीहो व अंबार को कई वर्षों से कॉलोनी रिहायशी क्षेत्र में बनी नालियां जो गंदगी से बजबजाती एवं पटी हुई थी आज की स्थिति में काफी हद तक स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का भर्षक प्रयास जारी है इसी क्रम में जहां क्षेत्र के लोगों के द्वारा पेयजल के रूप में बोरवेल एवं कुंए में भरे गंदे दूषित जल का उपयोग किया जा रहा था वह पाइपलाइन के माध्यम से या नए बोरवेल कर शुद्ध जल प्रदान किया जा रहा है साथ ही सड़कों में चारों ओर अंधियारा छाए रहने के कारण नगर परिषद के निवासियों को कई प्रकार के खतरों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन विद्युतीकरण बिजली के खंभे लगाकर सड़कों को लाइटों के माध्यम से उजाला करने का प्रयास काफी हद तक किया जा चुका और जहां अभी बिजली की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई है वहां भी उजाला करने के लिए नगर परिषद अथक प्रयास कर रही वर्तमान स्थिति में ख्याति प्राप्त सिद्ध हनुमान जी मंदिर प्रांगण से लेकर रेलवे स्टेशन मार्ग बापू चौक अमलाई तक सड़कों के किनारे सड़क मरम्तिकरण के साथ सौंदरीकरण एवं लाइटिंग की व्यवस्था काफी हद तक किया जा चुका है और कार्य प्रगति पर है ऐसे में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती गीता गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण योजना अमृत 2.0 अंतर्गत हर घर नल जल योजना का जो कार्य हमारे नगर परिषद में होना है उसके अंतर्गत विगत दिनों सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है और यह योजना हमारे क्षेत्र के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि इस योजना के अंतर्गत नगर परिषद के सभी वार्डों में रहने वाले घरों में नल के द्वारा सोन नदी का जल फिल्टर प्लांट के माध्यम से फिल्टर होकर पहुंचाया जाएगा इंदौर से इस कार्य को लेने वाले ठेकेदार द्वारा बताया गया कि यह काम आगामी 18 महीनो में पूरा किया जाएगा इस योजना का लाभ बरगवां सोडा फैक्ट्री गांधीनगर डोंगरिया टोला अमलाई देवहरा संजय नगर व सकोला की समस्त जनता जनार्दन को मिलेगा।