सांसद महेश कश्यप व विधायक चैतराम अटामी बचेली एवं किरंदुल पहुंचे,विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ कार्यकर्ताओ से हुए रूबरू।

जितेन्द्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

दंतेवाड़ा | दिनांक 25सितम्बर 2024
भारतीय मजदूर संघ की शाखा बचेली एवं किरंदुल के गठन के अधिसूचना संबंधित दस्तावेज,भारतीय मजदूर संघ की केंद्रीय समिति के अध्यक्ष/महामंत्री द्वारा एन.एम.डी.सी प्रबंधन बचेली एवं किरंदुल परियोजना को सौपने का कार्यक्रम बचेली नगर एवं किरंदुल नगर में भारतीय मजदूर संघ के द्वारा आज रखा गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं विधायक दंतेवाड़ा व भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी शामिल हुए | किरंदुल एवं बचेली में सांसद महेश कश्यप व विधायक चैतराम अटामी का आतिशबाजी व पुष्पगुच्छ से भव्य स्वागत किया गया वही बचेली में बाइक रैली के साथ सांसद महेश कश्यप को फल से तौला गया साथ ही आतिशबाजी व पुष्पगुच्छ के साथ स्वागत किया गया | सांसद व विधायक भाजपा कार्यकर्ताओ से मुलाकात कर रूबरू हुए,बी टी ओ, अधिकारियों,पत्रकार संघ,ठेकेदार संघ व स्थानीय लोगो की समस्याएं सुनी एवं जल्द निराकरण हेतु प्रशासनिक अधिकारी व एन एम् डी सी प्रबंधन को उचित दिशा निर्देश दिया | इस दौरान भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *