
समूचा कोयलांचल सूदखोरो के जाल, में पुलिस आई एक्शन मूड में
शहडोल – सूदखोरी से परेशान लोगो के लिए पुलिस कप्तान कुमार प्रतीक द्वारा सूदखोरों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिला स्तर पर 3 दिवसीय शिविर के माध्यम से जनता क़ी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही क़ी बात कहीं हैं इस शिविर के माध्यम से अवैध साहूकारों, ऋण माफियाओं के विरुद्ध जागरुकता अभियान भी चलाया जाएगा। ताकि लोग सूदखोरों के चंगुल में न फंसें। पुलिस कप्तान ने कहा हैं क़ी ज़ो लोग भी सूदखोरो से परेशान हैं यदि किसी कारणवस वो थाने नहीं जा पा रहे हैं तो सीधे मेरे पास अपनी शिकायत ले कर पहुँचे सबसे ज़्यदा कोयलांचल छेत्रो में सूदखोर ज़्यदा सक्रिय हैं इस लिए धनपुरी,बुढ़ार, अमलाई, खैरहा थाने में विशेष अभियान चलाया गया हैं।सूदखोरों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए पुलिस जिलेभर में जानकारियां जुटा रही है। शिकायत मिलने पर जांच कर सूदखोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। व पीड़ितों क़ो न्याय दिलाया जा सकेगा बिना भय के संबधित थानो में जा कर अपनी शिकायते दर्ज करवाए
अभियान में शिकायत कर सकते हैं
पुलिस कप्तान कुमार प्रतीक द्वारा चलए जा रहे इस अभियान से सूदखोरो में हड़कंप मच गया हैं शिकायते न हो सके इसके लिए सूदखोर जिन्हे वो परेशान कर रहे थे अब उनके घरों में जा कर शिकायत न करने क़ी बात कर रहे हैं सूदखोरों के खिलाफ चल रहे अभियान में अवैध व अनरजिस्टर्ड साहूकारों के विरुद्ध आवेदन और अवैध व अनियमित वसूली के विरुद्ध आवेदन लिए जाएंगे। क्षेत्र में अवैध साहूकारी व वसूली करने वालों की जानकारी जुटाई जाएगी। यदि कोई व्यक्ति अवैध सूदखोरों के विरुद्ध शिकायत करना चाहता है, तो वहाँ संबंधित थाने य पुलिस कप्तान के यहाँ भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं जिस पर त्वरित कार्यवाही क़ी जाएगी
धनपुरी थाने पहुंची शिकायते
थाना प्रभारी खेम सिंह पेंन्द्रे ने जानकारी देते हुए बताया क़ी कल हमारे पास शिकायते आई हैं जिसमे प्रथम शिकायत में महेन्द्र सिंह चौहान ने बताया हैं क़ी उसके द्वारा 243500 रुपए का कर्ज चेक व फोन पे के माध्यम से लिया था व उधार ली गई रकम क़ो मय ब्याज के वापस 4,46500 रुपए चेक व फोन पे के माध्यम से वापस कर चुका हैं, रकम लेने के लिए गारंटी के तौर पर महेद्र सिंह चौहान ने बिना रकम भरे हस्ताक्षर कर के उक्त व्यक्ति क़ो दिया था रकम पूरा चुकता करने के बाद जब वह अपना चेक वापस माँगा तो सूदखोर द्वारा कहा जा रहा हैं क़ी पहले एक लाख रुपए औऱ दे तब ही चेक वापस करेगा व जान से मारने क़ी धमकी दे रहा हैं यह शिकायत थाना प्रभारी धनपुरी क़ो मिली हैंवहीं दूसरी शिकायत में सतीश कचेर ने थाना प्रभारी धनपुरी क़ो बताया हैं क़ी सूदखोर उसके साथ एस ई सी एल का कर्मचारी हैं औऱ उससे मित्रवत सम्बन्ध हैं जिस कारण वाह अपने सूदखोर दोस्त से मदद माँगा औऱ रकम के एवज में हस्ताक्षर किया हुआ खाली चेक दे दिया था सतीश ने अपनी शिकायत में बताया क़ी वाह बैंक से लोन ले कर नगद भुगतान कर चुका हैं 2019के इस लेन देन के बाद अब वह मेरे हस्ताक्षर किए हुए चेक क दुरूपयोग कर रहा हैं व मुझे धमकी दे रहा हैं।
इनका कहना हैं
जितनी भी शिकायते आ रही हैं उन पर जांच कर कार्यवाही क़ी जाएगी जाँच के उपरांत ज़ो भी जानकारी सामने आएगी उस पर ठोस कार्यवाही क़ी जाएगी ज़ो भी सूदखोरो से परेशान हैं अपनी शिकायत ले कर थाने आए हम अवश्य उन पर क़ानूनी कार्यवाही करेंगे
खेम सिंह पेंन्द्रो थाना प्रभारी धनपुरी
जिला शहडोल