
एनबीटी न्यूज, गाजियाबाद: महिला उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. विश्व ज्योत्सना को उत्कृष्ट असाधारण महिला सम्मान पुरस्कार दिया गया है। यह पुरस्कार उन्हें गुड़गांव में आयोजित समारोह में ग्रीन ब्लिस सैनिटरी नैपकिन देकर महिलाओं को मासिक धर्म के प्रति जागरूक करने के लिए दिया गया। डॉ. विश्व ज्योत्सना को प्रिंस मिशेल ऑफ केंट्स, प्रिंस ऑफ सोशल कंट्रीब्यूशन फॉर अवॉर्ड भी मिल चुका है।
Source: International