कांग्रेस महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष को गिरफ्तार करने की मांग

एनबीटी न्यूज, गाजियाबाद : कांग्रेस महिला मोर्चा की पूर्व महानगर अध्यक्ष पूजा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिलाओं ने कविनगर थाने पर धरना की चेतावनी दी है। मंगलवार को कविनगर थाने पहुंचीं गीता चौहान, मंजू चौहान, रेनू अग्रवाल, सरिता सिंह और शिवानी राणा ने कहा कि धोखाधड़ी मामले में अदालत से गैरजमानती वॉरंट जारी होने के बावजूद पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है।

उन्होंने बताया कि पूजा ने महिला उन्नति विकास नाम से एक संस्था बनाई है जिसके नाम पर कमिटी का व्यवसाय शुरू किया था। 2017 में सैकड़ों महिलाओं की कमिटी पूरी होने पर उन्हें रकम का भुगतान नहीं किया गया। कुछ महिलाओं को पूजा ने चेक दिए थे, लेकिन बाउंस हो गए। पीड़ित महिलाओं ने कोर्ट में शिकायत की थी। कोर्ट ने पूजा के खिलाफ गैरजमानती वॉरंट जारी किया है। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर रही। पैसे मांगने पर उन्हें डराया धमकाया जा रहा है। पुलिस ने महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *