प्रेम विवाह करने पर युवती से गैंगरेप, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एनबीटी न्यूज, हापुड़ : प्रेम विवाह करने पर युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। मामला हापुड़ थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है।

पीड़िता ने बताया कि युवती पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम करती है। दोनों ने शादी करने का फैसला लिया, लेकिन युवक के परिवारीजनों ने इनकार कर दिया। इसके बावजूद दोनों ने अक्टूबर में शादी कर ली। युवक के परिवारवालों ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी थी।

आरोप है कि 10 दिसंबर को पीड़िता घर पर अकेली थी। इसी दौरान युवक के परिवार के कुछ सदस्य जबरन घर में घुस गए और मारपीट की। विरोध करने पर आरोपितों ने तमंचे के बल उससे गैंगरेप कर विडियो बना लिया। उन्होंने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत करने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उसने अधिकारियों से गुहार लगाई। थाना प्रभारी अविनाश गौतम ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *