क्या आप सिंगल हैं? जाह्नवी कपूर ने दिया यह जवाब

जाह्नवी कपूर का नाम अक्सर फिल्म ‘धड़क’ में उनके को-स्टार रहे ऐक्टर ईशान खट्टर से जोड़ा जाता है, लेकिन दोनों यह साफ कर चुके हैं कि उनके बीच सिर्फ अच्छी दोस्ती है। जाह्नवी का फिलहाल रिलेशनशिप स्टेटस क्या है इस बारे में उनसे हाल ही में एक इंटरव्यू में सवाल हुआ।

इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी से सवाल पूछा गया कि क्या वह सिंगल हैं? इस पर ऐक्ट्रेस ने बिना किसी हिचकिचाहट के जवाब दिया ‘हां, मैं सिंगल हूं’।

‘हम दोस्त ही अच्छे’
एक अन्य लेटेस्ट इंटरव्यू में जाह्नवी ने कहा कि वह और ईशान दोस्त ही ज्यादा बेहतर हैं, क्योंकि उन दोनों के बीच लड़ाइयां काफी ज्यादा होती हैं।

जाह्नवी ने ईशान की तारीफ करते हुए कहा कि उनके इरादे और दिल काफी साफ है और उनकी आंखें मन मोहने वाली हैं। उन्होंने आगे ऐक्टर के हैट्स को लेकर लगाव के बारे में बात करते हुए उन्हें हैट्स के लिए सनकी बताया। जाह्नवी ने यह भी बताया कि उनके पास एक ग्रे हैट है जो उन्होंने चुराकर अपने घर में छिपा ली है।

जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ अगले साल रिलीज होगी। जाह्नवी के पास करण जौहर की मूवी ‘तख्त’ भी है जिसमें रणवीर सिंह, विकी कौशल, करीना कपूर, आलिया भट्ट जैसे स्टार्स भी हैं।

(इनपुट IANS से भी)

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *