बलिया से शुरू होगी गंगा यात्रा, गंगा से सटे गांवों में भी विकास की तैयारी

बलिया
की योजना में में गिरते गंदे नालों को रोकने की कसरत के बीच अब इसके किनारे के गांवों के दिन भी बहुरने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार इसके लिए पर निकालने जा रही है। बलिया से प्रारंभ होने वाली पांच दिन की गंगा यात्रा का शुभारंभ करने मुख्यमंत्री या राज्यपाल कोई भी आ सकता है। जिला प्रशासन इसकी तैयारी में जुट गया है। पहली जनवरी से इसे तय मानकर गंगा किनारे के जिलों में तैयारियां प्रारंभ हो गई है।

बलिया से 91 किमी का सफर प्रयागराज होकर करने के बाद गंगा यात्रा कानपुर पहुंचेगी। दूसरी तरफ बिजनौर जिले से निकलने वाली ऐसी ही एक गंगा यात्रा कानपुर पहुंचेगी। कानपुर में ही गंगा किनारे के गांवों का हाल बदलने निकली गंगा यात्राओं का संगम होगा। गंगा किनारे के 111 ग्राम पंचायत और नगरपालिका से होकर यह यात्रा गुजरेगी। इस यात्रा के दौरान गंगा किनारे के गांवों में प्रदेश सरकार पहुंचने के साथ उनको संवारने का भी काम करेगी। पूरी यात्रा के दौरान ‘खेलो इंडिया खेलो’ के गंगा किनारे गांव में खेलों की स्वदेशी महक संग खलिहान तक का रंग भी दिखाई देगा।

110 गांवों में विकास कार्यों की तैयारी
बलिया से प्रारंभ होने वाली पांच दिन की गंगा यात्रा में पड़ने वाले 111 गांवों में विकास के लिए प्रदेश सरकार के नए संकल्प को लेकर तैयारियां प्रारंभ हो गई है। गंगा किनारे के गांवों में युवाओं के शरीर सौष्ठव के लिए गंगा मैदान बनाया जाएगा। इन गंगा मैदानों में ‘खेलो इंडिया खेलो’ के तहत खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताएं चलती रहेगी। क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन, खो-खो, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल कोर्ट भी इन गांवों में बनाने की योजना है। गंगा मैदान में ओपेन जिम और मॉर्निंग वॉक के लिए जॉगिंग ट्रैक भी बनाने की सौगात भी मुख्यमंत्री देंगे। देवनदी का दर्जा प्राप्त गंगा के किनारे के हर गांव में जल संरक्षण के लिए एक-एक गंगा तालाब भी बनवाने की योजना है। गंगा के तटबंधों का सुंदरीकरण के साथ सोलर स्ट्रीट लाइट और बेंच लगाने के लिए तालाबों के किनारे पौधरोपण की घोषणा भी इस यात्रा के दौरान संभावित है।

बलिया के मुरली छपरा ब्लॉक के कोड़ाहरा नौबरार ग्राम पंचायत से यह गंगा यात्रा निकाली जाएगी। बलिया में इस यात्रा को राज्यपाल या मुख्यमंत्री में से कोई एक रवाना करने के लिए आएंगे। बलिया के जिलाधिकारी हरिप्रताप शाही ने कलेक्ट्रेट सभागार में नमामि गंगे परियोजना से जुड़े अधिकारियों और 41 ग्राम पंचायतों के प्रधान के साथ आयोजित बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने सबके साथ गंगा यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की। बलिया डीएम ने बताया कि गंगा यात्रा दो संभावित तिथियों में निकल सकती है। पहली जनवरी से 5 जनवरी तक या 27 जनवरी से 5 फरवरी के बीच यात्रा निकल सकती है। फिलहाल पहली जनवरी से यात्रा निकलने को लेकर तैयारी की जा रही है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *