फर्जी कंपनी बना कर ऋण दिलाने के नाम पर ठगने के आरोप में पांच गिरफ्तार

नोएडा, 26 दिसंबर (भाषा) नोएडा पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक कॉल सेंटर का गुरूवार को खुलासा किया और पांच लोगों को इस संबंध में गिरफ्तार कर लिया। नगर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना फेस -3 पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 70 में एक कॉल सेंटर चल रहा है जहां काम करने वाले लोग सस्ते दर पर लोन दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उक्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां छापा मारा और पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम आस मोहम्मद उर्फ आशु चौहान, इमरान खान, वसीम, अति मोहम्मद तथा शोएब हैं। उनके पास से कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, डेबिट व क्रेडिट तथा भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उन्होंने भारत फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्जी कंपनी खोलकर लोन दिलाने के नाम पर हजारों लोगों से करोड़ों की ठगी की है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *