धनपुरी स्थित शासकीय भूमि पर दबंगों ने किया कब्जा

Irfan,Khan
धनपुरी, धनपुर नगर के अंतर्गत आने वाले रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी शासकीय भूमि पर दबंगों ने कब्ज़ा जमा लिया है नगरपालिका धनपुरी द्वारा पूर्व में जमीन पर कब्जा करने वालों को नोटिस दिया था उसके बावजूद दबंगों द्वारा बलपूर्वक तरीके से जमीन पर फेंसिंग वह बाउंड्री वॉल का कार्य पूर्ण कर रहे हैं अब देखना यह है की मध्य प्रदेश शासन की भूमि
पर कब्ज़ा करने वाले दबंगो पर शाशन क्या कार्यवाही करता है वार्ड क्रमांक 7 पर भोला बैंड पार्टी के बगल से लगी हुई शासकीय भूमि दबंगो ने कब्ज़ा कर लिया आपको बता दे की धनपुरी नगर के अंदर बहुत कम ही जगह है जहां पर शासकीय भूमि खाली पड़ी है लेकिन जमीन के दलालों द्वारा ऐसी गिद्ध दृष्टि जमाए बैठे थे मानो मौका मिले औऱ औऱ ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया जाए आपको बता दें कि रेलवे कॉलोनी के ही कुछ लोग जमीन पर कब्जा करने की फिराक पर काफी दिनों से लगे हुए थे परंतु दबंग की एंट्री से दबंगो के किए कराए पर पानी फिरता नज़र आ रहा है आपको बता दें कि यह जमीन लाखों रुपए की है जिसको लेकर के दबंगों द्वारा काफी दिनों से प्रयास किया जा रहा था बीती शाम को दबंगों द्वारा जमीन पर कब्जे की नीयत से चारो ओर पोल गढ़वा कर फेंसिंग करवा दिया गया है जिससे ऐसा प्रतीत हो की इस भूमि पर बहुत पहले से कब्ज़ा है नगर पालिका धनपुरी द्वारा इस ओर ध्यान न देने से कब्जा धारी के हौसले बुलंद है। आपको बता दे की कॉलोनी वासियों ने कई बार इसकी शिकायत नगर पालिका प्रशासन से की है परंतु नगर पालिका के उदासीन रवैये से दबंगों के हौसले बुलंद है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *