बंद रहे मंदिरों के कपाट

एनबीटी न्यूज, गाजियाबाद : सूर्यग्रहण के दौरान गुरुवार को मंदिरों के कपाट बंद रहे। ग्रहण खत्म होने के बाद पहले साफ-सफाई की गई, फिर मंदिरों के कपाट खोले गए। सूर्यग्रहण सुबह 8:17 से 10:57 बजे तक रहा। लोग अन्य दिनों की अपेक्षा जल्द जग गए। ग्रहण के बाद स्नान किया। लोगों ने जरूरतमंदों को दान भी दिया। दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर के महंत नारायण गिरि और आचार्य दीपक तेजस्वी ने बताया कि यह सूर्य ग्रहण उत्तर भारत में आंशिक था, मगर कई राज्यों में पूर्ण रहा।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *