अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ के ये हैं न्यू इयर प्लान्स

न्यू इयर में बस कुछ ही दिन बाकी हैं और इसे सेलिब्रेट करने के लिए फिल्म ‘गुड न्यूज’ की स्टारकास्ट का पहले ही प्लान बन चुका है। अपने प्लान्स को लेकर कास्ट ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह नया साल अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाने वाले हैं।

अक्षय कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ 15 दिनों के लिए साउथ अफ्रीका जाने वाले हैं, वहीं दिलजीत ने बताया कि वह भी ‘गुड न्यूज’ की रिलीज के बाद अपने परिवार के साथ अमेरिका में न्यू इयर मनाएंगे।

कियारा आडवाणी से जब यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह बस अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना चाहती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अगर वह बाहर गई भीं तो इसका प्लान अचानक ही बनेगा। इस प्लान में भी उनके दोस्त और परिवार ही शामिल होंगे।

वैसे बता दें कि, फिल्म की ऐक्ट्रेस करीना कपूर पहले ही पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ स्विटजरलैंड के लिए रवाना हो चुकी हैं, जहां वह न्यू इयर मनाएंगी।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *