मुजफ्फरनगर हिंसा: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने उठाए देवंबद की भूमिका पर सवाल

सहारनपुर/मुजफ्फरनगर
भारतीय जनता पार्टी के सांसद और केंद्रीय मंत्री ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मुजफ्फरनगर में हुई हिंसा में दारूल उलूम देवबंद की भूमिका पर सवालिया निशान लगाया है।

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा, ‘मुझे बताया गया कि हिंसा और आगजनी में 12 से 18 साल के बच्चों ने भी हिस्सा लिया। अगर बच्चे पत्थरबाजी की ऐसी घटनाओं में शामिल हैं तो फिर यह अच्छा नहीं है। बच्चों को मदरसों से कौन भेजता है, इसकी जांच होनी चाहिए। देवबंद भी पास में ही है, जांच हो सकती है।’

बालियान ने कहा, ‘मैंने प्रशासन से खुद कहा है कि इस मामले में जो भी नाबालिग बच्चे हैं, उनके साथ नरमी से पेश आया जाए और उन्हें एक मौका दिया जाए। इसमें उन्हें ना फंसाया जाए। इतने लोग किसके कहने पर बाहर आए। किसी राजनीतिक पार्टी या धार्मिक संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। किसी ने कोई जिम्मेदारी नहीं ली है तो इसकी भी जांच होनी चाहिए।’

मुजफ्फरनगर से सांसद बालियान ने इसके साथ ही हिंसा के पीछे जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव महमूद मदनी की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *