
Bनगर संवाददाता, गाजियाबाद
शास्त्रीनगर में Bप्रस्तावित मॉडर्न वेंडिंग जोन बनाने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने डिस्ट्रिक्ट अर्बन डिवेलपमेंट एजेंसी (DUDA) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। डूडा ने डिटेल प्रॉजेक्ट रिपोर्ट (DPR) बनानी शुरू कर दी है। यह शहर का पहला वेंडिंग जोन होगा।
डूडा के पीओ पी़ के़ शर्मा ने बताया कि शास्त्रीनगर के बी ब्लॉक में उत्तम स्कूल के पास मॉडर्न वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने सर्वे पूरा कर लिया है। इसके बाद डूडा ने प्रस्ताव प्रदेश सरकार के पास भेजा था। सरकार ने इस योजना को मंजूर कर लिया है। सरकार ने डूडा से वेंडिंग जोन बनाने के लिए डिजाइन और डीपीआर तैयार करने के लिए कहा है। इसके लिए डूडा किसी विशेषज्ञ कंपनी से मदद लेगा। उम्मीद है कि जनवरी में प्रॉजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। इसके पहले फेज में 29 लोगों को शामिल किया जाएगा। दूसरे चरण में जरूरत के हिसाब से इसका विस्तार किया जाएगा।
Bमासिक किराया लिया जाएगाB
पहले वेंडिंग जोन के लिए योजना बनी थी कि किसी कंपनी से कियोस्क बनवाकर उनका आवंटन किया जाएगा। इनका किराया भी नहीं लिया जाएगा। इसमें बदलाव किया गया है। अब डूडा ही कियोस्क बनाएगा और मासिक किराया भी वसूलेगा। किराया अभी तय नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि यह प्रति महीने 500 से 700 रुपये हो सकता है।
Source: International