एएमयू: पुलिस पर आंसू गैस के गोले वापस फेंकने के दौरान उड़ा था छात्रों का हाथ? जांच करेगी पुलिस

अलीगढ़
नागरिकता कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शन के बीच में छात्रों और पुलिस की झड़प का एक नया विडियो सामने आया है। पुलिस द्वारा जारी किए गए इस विडियो में कुछ स्टूडेंट्स पुलिस द्वारा फायर किए गए आंसू गैस के गोलों को वापस जवानों पर फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब इस विडियो की जांच कर रही है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि जिन स्टूडेंट्स के हाथों में आंसू गैस के गोलों से चोट आई थी, क्या वह भी पुलिस पर ऐसे गोलों को वापस फेंकने के दौरान ही घायल हुए थे।

दरअसल, में 15 दिसंबर को छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई थी। उपद्रव कर रहे स्टूडेंट्स को कैंपस में वापस खदेड़ने और पथराव नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे थे। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों ने पुलिस द्वारा फायर किए गए टीयर गैस शेल्स को जवानों पर वापस फेका था। हाल ही में इसका एक विडियो पुलिस के सामने आया।

पुलिस का कहना है कि एएमयू की घटना में कई छात्रों के हाथों में चोट लगने की बात सामने आई थी। ऐसे में इस बात की जांच की जा रही है कि क्या इन छात्रों का भी ऐसी घटनाओं में कोई रोल था या नहीं। इसके साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा है कि क्या हिंसा में बाहरी तत्वों की भी संलिप्तता थी? एसएसपी ने कहा है कि पुलिस फिलहाल हिंसा की घटनाओं की कड़ी जोड़ने में लगी हुई है। सभी तथ्यों के सामने आने के बाद उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *