आगरा में पत्नी की हत्या कर पति फन्दे पर झूला

आगरा, 28 दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा में पत्नी की हत्या करने के बाद पति स्वयं फन्दे पर झूल गया। पति-पत्नी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया और सूचना पर मैके प र पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आगरा के अछनेरा पुलिस थाने के निरीक्षक संजीव तोमर के अनुसार पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है, मामल प्रथम दृष्टया गृहक्लेश का लगता है । पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और इस संबंध में किसी भी पक्ष ने अब तक तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव रेपुरा अहीर निवासी दुर्गेश यादव (26) और उसकी पत्नी माला (25) के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि शव उनके कमरे में मिले। उन्होंने बताया कि दुर्गेश फन्दे से लटका मिला जबकि उसकी पत्नी का शव चारपाई पर पड़ा था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *