यूपी-बिहार को जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त, हाई-वे पर फंसे हजारों वाहन

चंदौली
पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में कर्मनाशा नदी पर बना एक पुल शनिवार को क्षतिग्रस्त हो गया। नदी पर बना यह पुल उत्तर प्रदेश से बिहार जाने वाले प्रमुख मार्गों में से एक है। चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र में नौबतपुर में बने इस पुल में चार खंभे हैं। फिलहाल नदी के दो अन्य खंभों में भी दरार देखने को मिली है। ऐसे में प्रशासन ने फिलहाल इसे आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है।

देश में सड़कों का जाल बिछाने के लिए बनी स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के तहत इस पुल को साल 2009 में बनाया गया था। यूपी-बिहार के बीच चंदौली के रास्ते आवागमन सुगम बनाने के लिए 180 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण किया गया है। पीसीएल कम्पनी द्वारा निर्माण किए इस पुल के खंभे को क्षतिग्रस्त देखकर सुबह कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी।

इसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। उल्लेखनीय है कि पंजाब,राजस्थान से असम, बिहार, पश्चिम बंगाल तक जाने वाले हजारों वाहन रोज इस पुल से होकर गुजरते हैं। पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण यहां पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिसके कारण कई वाहन चंदौली जिले में फंस गए हैं।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *