पहले दिन 'गुड न्यूज' ने की धुआंधार कमाई

अक्षय कुमार, , और दिलजीत दोसांझ की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म ” का काफी वक्त से इंतजार किया जा रहा था और फाइनली यह रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई की है और माना जा रहा है कि यह फिल्म सुपरहिट रहेगी।

बॉक्सऑफिस इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने पहले ही दिन 17.50 करोड़ रुपये की जोरदार कमाई की है। हालांकि माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगर शुक्रवार को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन नहीं होता तो फिल्म की कमाई और ज्यादा हो सकती थी।

मूवी रिव्यू:
फिल्म ने ओपनिंग डे पर सुबह के मुकाबले शाम में ज्यादा कमाई की है जिससे माना जा रहा है कि इस वीकेंड पर इसकी कमाई में और इजाफा होगा। यह भी माना जा रहा है कि वीकेंड पर उत्तर प्रदेश में इसकी कमाई में बढ़ोतरी होगी। हालांकि फिल्म का प्रदर्शन गुजरात, हैदराबाद/आंध्र के इलाकों में बहुत अच्छा नहीं रहा है। इसके अलावा ‘दबंग 3’ भी अभी थिअटर्स में लगी है जिसका कुछ फर्क ‘गुड न्यूज’ पर भी पड़ेगा।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *