दान पात्र से चोरी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

एस, दादरी: बादलपुर कोतवाली पुलिस ने गिरधरपुर गांव स्थित मंदिर के दान पात्र से रुपये चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। मंदिर में पूजा करने आए श्रद्धालुओं ने उसे दान पत्र से चोरी करते देख यूपी 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस के मुताबिक, गिरधरपुर गांव स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार की शाम श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक ने मंदिर में रखे दान पात्र को तोड़कर उसमें से 920 रुपये निकाल लिए। तभी एक श्रद्धालु ने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सिकंद्राबाद के किशनपुर निवासी ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया। बादलपुर कोतवाली प्रभारी पटनीश कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट कर ली गई है। आरोपित को अरेस्ट करके कोर्ट मे पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *