आगरा में बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला की मौत

आगरा, 29 दिसंबर (भाषा) आगरा में थाना सदर अंतर्गत अनुपम नगर कोटली बगीची में रविवार सुबह बुलेट सवार व्यक्ति ने एक महिला को टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। राहगीरों के मुताबिक, ‘‘रविवार सुबह महिला घर से बाहर सामान खरीदने जा रही थी तभी गलत दिशा से आते बुलेट सवार ने महिला को टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद से बुलेट चालक फरार है।’’ पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। इस संबंध में थाना सदर अंतर्गत चौकी बुंदुकटरा के हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार ने बताया, ‘‘मृतक महिला की पहचान 42 वर्षीय सुनीता पत्नी शेखर निवासी अनुपमनगर देवरी रोड कोटली बगीची के तौर पर हुई है। पति शेखर की शिकायत के आधार पर बुलेट सवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’’

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *