नोएडा : नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

नोएडा, 29 दिसंबर (भाषा) थाना रबूपुरा क्षेत्र के भाईपुर गांव के पास रविवार दोपहर नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को आशंका है कि व्यक्ति की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है। थाना रबूपुरा के थानाध्यक्ष विनीत चौधरी ने बताया, ‘‘29 दिसंबर को दोपहर के समय पुलिस को सूचना मिली की भाईपुर गांव के पास नहर में 40 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है।’’ उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि व्यक्ति की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए नहर में फेंका गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों की मदद से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *