बागपतः निकाह के समय दूल्हा बदला, घराती-बराती पक्ष में मारपीट, तीन हिरासत में

बागपत
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बरात आने पर दूल्हा बदला होने पर घराती-बराती पक्ष में कहासुनी हो गई। मामला तक पहुंचने के बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने माता-पिता समेत दूल्हे को भी हिरासत में ले लिया। कोतवाल ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ धारा 151 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को बागपत की जिले के हलालपुर गांव निवासी एक युवती की बरात मिलन मैरेज हॉल में आई थी। खाना-पीना होने के बाद जब निकाह के लिए दूल्हे को लाया गया तो घराती पक्ष ने उसे बदला हुआ पाया। बराती पक्ष से इसकी आपत्ति जताने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बढ़ने के बाद दोनों पक्ष हाथापाई पर उतर आए। दुलहन के बहनोई का कहना था कि जो लड़का उन्हें दिखाया गया था वह पूरी तरह से ठीक था जबकि इस वाले दूल्हे की आंख में फर्क है।

वहीं, दुलहन ने भी निकाह कराने से इंकार कर दिया। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने माता-पिता समेत दूल्हे को हिरासत में ले लिया। स्थिति की नजाकत को भांप कर बराती खिसक मौके से खिसक लिए। कोतवाल आरके सिंह के अनुसार तीन लोगों के खिलाफ धारा 151 तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *