बीजेपी विधायक को धमकाने वाले का पिस्टल लाइसेंस होगा रद्द, पुलिस ने शुरू की प्रक्रिया

मुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश पुलिस ने खतौली के बीजेपी विधायक विक्रम सैनी को धमकी देने के आरोपी की पिस्तौल का रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पिछले महीने मुजफ्फरनगर जिले में एक शादी समारोह में झगड़े के दौरान सैनी को कथित रूप से धमकाया था।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को कहा कि हरिस्वरूप शर्मा का पिस्तौल लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि 23 नवंबर को जिले के खतौली में एक समारोह में शर्मा ने अपनी पिस्तौल लहराते हुए विधायक को कथित रूप से धमकाया था और दुर्व्यवहार किया था।

पुलिस के मुताबिक, इसके बाद पुलिस ने पिछले महीने शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपी और विधायक के बीच समझौता हो गया था। इसके बाद पुलिस ने शर्मा को क्लीन चिट दे दी थी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *