गोरखपुर पहुंचे फिल्म अभिनेता गोविंदा, सीएम योगी से की मुलाकात

गोरखपुर
बॉलिवुड के जाने माने अभिनेता गोविंदा ने गोरखपुर में रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। करीब 50 मिनट चली इस मुलाकात में दोनों ने सूबे में फिल्मों की शूटिंग तथा टूरिज़म को लेकर बातचीत की। इससे पहले गोविंदा ने महायोगी गुरु गोरखनाथ के दर्शन किए तथा मंदिर में पूजा अर्चना की।

रविवार सुबह 9:00 बजे पहुंचे ने पहले गोरखनाथ में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में 9:15 बजे सीएम योगी ने गोविंदा से मुलाकात की। इस दौरान सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए गोविंदा से कहा कि वह फिल्मों की शूटिंग उत्तर प्रदेश में करवाएं। उन्होंने कहा कि फिल्मों की शूटिंग के लिए यूपी में अपार संभावनाएं हैं।

सीएम योगी ने गोविंदा से कहा कि यूपी में टूरिज़म को भी काफी बढ़ावा दिया गया है। इसके अलावा गोरखपुर में रामगढ़ ताल को पर्यटन की दृष्टि से बढ़ावा दिया गया है। साथ ही सीएम योगी ने गोविंदा कुंभ मेले की विस्तार से जानकारी हुए बताया कि इसे कैसे विश्वस्तरीय बनाया गया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने गोविंदा को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर प्रयागराज कुंभ 2019 की पुस्तक भी भेंट की।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *