मां अमृता सिंह के लिए सारा ने लिखी कविता, फैंस कर रहे हैं पसंद

इन दिनों अपनी बेस्‍ट फ्रेंड के साथ हॉलिडे इंजॉय कर रही हैं। वह इसकी तस्‍वीरें भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

अपने लेटेस्‍ट इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में सारा ने मां अमृता के लिए इंग्लिश में कव‍िता लिखी। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ उन्‍होंने दो फोटोज का एक कोलॉज शेयर किया।

एक तस्‍वीर में सारा मां के साथ वेस्‍टर्न और ट्रडिशनल अटायर में दिख रही हैं, वहीं दूसरी में वह मां अमृता और भाई इब्राहिम के साथ दिख रही हैं।
देखें, ऐक्‍ट्रेस का पोस्‍ट:

बीते दिनों सारा अपनी तस्‍वीरों के कारण ही सोशल मीडिया पर चर्चा में थीं। इन तस्‍वीरों को उन्‍होंने खुद अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था जिनमें वह बिकीनी में नजर आ रही थीं। फैंस ने ऐक्‍ट्रेस के फोटोज को काफी पसंद किया था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा 2020 में दो फिल्‍मों में नजर आएंगी। इसमें एक ‘लव आज कल 2’ है जिसमें वह कार्तिक आर्यन के साथ दिखेंगी, वहीं दूसरी फिल्‍म ‘कुली नं 1’ का रीमेक है जिसमें वह वरुण धवन के साथ दिखेंगी।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *