कियारा ने छोड़ी 'मिस्‍टर लेले', अब वरुण के ऑपोजिट नजर आएंगी जाह्नवी कपूर?

बीते दिनों ऐसी खबर सामने आई थी कि ने फिल्‍म ‘मिस्‍टर लेले’ छोड़ दी है। बताया गया कि डेट्स नहीं होने के कारण ऐक्‍ट्रेस फिल्‍म का हिस्‍सा नहीं बन सकीं।

अब लेटेस्‍ट रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्‍म जाह्नवी को मिल गई है। इसमें वह के ऑपोजिट नजर आएंगी। ‘मिस्‍टर लेले’ का डायरेक्‍शन शशांक खेतान कर रहे हैं।

बता दें, वरुण और कियारा की केमिस्‍ट्री फिल्‍म कलंक के एक गाने ‘फर्स्‍ट क्‍लास’ में दिखी थी जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब ऐसा लगता है कि फैंस को दोनों को फिल्‍म में एकसाथ देखने के लिए इंतजार करना होगा।

बात करें जाह्नवी की तो वह अब ‘करगिल गर्ल’, ‘दोस्‍ताना 2’ और ‘तख्‍त’ जैसी फिल्‍मों में दिखेंगी। वहीं, वरुण धवन ‘स्‍ट्रीट डांसर 3डी’ और ‘कुली नं 1’ के रीमेक में तो कियारा ‘लक्ष्मी बम’, ‘शेरशाह’, ‘भूल भुलैया 2’ और ‘इंदू की जवानी’ जैसे प्रॉजेक्‍ट्स में नजर आएंगी। कियारा की हालिया रिलीज ‘गुड न्‍यूज’ को काफी पसंद किया जा रहा है।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *